अब महाराष्ट्र को कांग्रेस मुक्त करना चाहते हैं भाजपा के ये बड़े नेता, जानिए क्या कहा

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – महाराष्ट्र को कांग्रेस मुक्त करना ही प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता है । आने वाले 15 दिनों में कांग्रेस के पांच कार्याध्यक्ष में से एक कार्याध्यक्ष भाजपा में आ गए तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यह बड़ा बयान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दिया है । उन्होंने बुधवार को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद या बयान दिया। उन्होंने फिर से दोहराया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार के बारामती पर हमारा ध्यान रहेगा।

बुधवार को स्वीकार किया नया पदश अध्यक्ष पड़ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है । चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को नरीमन पॉइंट स्तिथ प्रेदश कार्यालय में पड़ स्वीकारने के बाद यह बड़ा बयान दिया। इसके इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस मुक्त महाराष्ट्र करने की है । इससे पहले मुख़्यमंत्री ने उनका सत्कार किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि विधानसभा 2014 के चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी. इसलिए तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था । अब महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है` । इसलिए मैं और मुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने साफ किया कि हर बार प्रदेश अध्यक्ष मुख़्यमंत्री बने ऐसा नहीं होता है।

भाजपा को घर-घर और हर दिल में पहुंचना है
मोदीजी के सेनापति के रूप में चंद्रकांत पाटिल को जिम्मेदारी मिली है।चंद्रकांत पाटिल के जरिए भाजपा घर घर और हर दिल में पहुंचेगी ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने जताया।उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में चंद्रकांत पाटिल ने कई विभागों की जिम्मेदाइर संभाली है।विधान परिषद में उन्होंने सक्षमता के साथ काम किया है।महाराष्ट्र के कोने कोने में पिछले 27 वर्षों में चंद्रकांत पाटिल घूमे है ।

You might also like
Leave a comment