अब चक्रवाती तूफान के नुक्सानग्रस्तों के लिए ‘एक हाथ मदद’ का उपक्रम शुरू विधायक महेश लांडगे की अगुवाई

पिंपरी : पोलिसनामा ऑनलाइन – ‘निसर्ग’ चक्रवती तूफान ने कोंकण में काफी तबाही मचाक है। यहां कइयों के घर तबाह होने से उनके सिरों पर छत तक नहीं रही है। विपदा की इस घड़ी में सांगली- कोल्हापुर बाढ़ और कोरोना की रोकथाम के लिए लागू किये लॉकडाउन में चलाए गए ‘एक हाथ मदद का’ उपक्रम के रूप में नुक्सानग्रस्त कोंकण वासियों की ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। यह पहल भोसरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक और भाजपा की पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई के अध्यक्ष महेश लांडगे ने की है। उनकी अगुवाई के कार्यरत महेशदादा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से कोंकण के नुक्सानग्रस्त लोगों को ताड़पत्री बांटी जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महेशदादा स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने उक्त उपक्रम चलाया है। इसके पहले चरण में फाउंडेशन की एक टीम कोंकण में निसर्ग तूफान से तबाह हुए दापोली के हारणे, केलशी, सुकुंडी और आंजर्ली गांव में जिन किसानों, गरीबों के घरों की छत छीन गई, उन पीडितों को ताडपत्री बांट कर मदद का हाथ बढाया। इस काम में अनिल पवार, योगेश शहा, मयूर ओढके ने समन्वय बनाकर नुक्सानग्रस्त नागरिकों को मदद पहुंचाई। आने वाले दिनों में कोंकण वासियों को हरसंभव मदद की जाएगी, ऐसा उन्होंने बताया।

इसके पहले सांगली, कोल्हापुर जिले में बाढ पीडितों की मदद के लिए महेशदादा स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने एक हाथ मदद का उपक्रम शुरु कर हजारों बाढ़पीडितों व जरुरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने का काम किया। इसके पश्चात कोरोना महामारी संकट में न केवल भोसरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र बल्कि पूरे पिंपरी चिंचवड शहर के गरीब, मजदूर, जरुरतमंद लोगों को राशन व जीवनावश्यक वस्तुओं की किट का वितरण किया। अब निसर्ग चक्रवाती तूफान द्वारा मचाई गई तबाही से नुक्सानग्रस्त लोगों के लिए पुनः एक हाथ मदद का उपक्रम शुरू किया गया है।