पुणे संभाग में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.83 लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) समस्त संभाग में शुक्रवार को कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.83 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 36 लाख 66 हजार 464 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 83 हजार 121 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 60 हजार 662 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6443 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 16 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.15 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे जिले में आज और 472 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 510 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 77 हजार 934 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 63 हजार 996 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4994 मरीजों इलाज जारी है। इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन से बाधित चार मरीज भी शामिल है। अब तक 8944 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.37 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.31 फीसद रह गया है।
पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 425 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 322, सातारा जिले के 14, सोलापुर जिले के 71, सांगली जिले के 13 और कोल्हापुर जिले के 5 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 733 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 557 मरीजों के अलावा सातारा में 54, सोलापुर में 92, सांगली में 15 और कोल्हापुर जिले में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 44 हो गया है। इसमें से 53 हजार 686 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1814 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 544 मरीजों का इलाज जारी है।
सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 193 हो गई है। इसमें से 48 हजार 688 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1788 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 717 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 61 हो गया है। इसमें से 46 हजार 187 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1749 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 125 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 889 संक्रमितों में 1721 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 105 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 63 मरीजों का इलाज चल रहा है।