पुणे में पुराना वाड़ा ढहा

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाईन – पुणे के रविवार पेठ स्थित भांडी आली इलाके में एक पुराना वाड़ा ढह गया। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। सौभाग्यवश इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

रविवार पेठ के भांडी आली इलाके में कई साल पुराना वाड़ा स्थित था। वाड़े का निर्माण करते समय अधिकतम लकड़ियों का उपयोग किया गया था। फिलहाल वाड़ा काफी जर्जर हुआ था जिस कारण पुणे महानगरपालिका द्वारा वाड़ा मालिक को नोटीस जारी कर वाड़ा खाली करने के लिए कहा गया था। वाड़े में रहनेवाले नागरिक सोमवार को ही दूसरी जगह रहने के लिए गए हुए थे। इसलिए वाड़ा खाली था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाड़ा ढह गया। वाड़े के पास एक पुराना मकान है। उक्त मकान भी अच्छी स्थिति में नहीं है।

वाड़ा ढहने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहंुच गए। घटना के कारण परिसर में यातायात ठप्प हो गया था।जवानों ने मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। वाड़ा खाली होने के कारण कोई भी जनहानि तथा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।

You might also like
Leave a comment