15 अगस्त को एम एस धोनी यहां फहराएंगे तिरंगा!

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाइन –  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ ड्यूटी पर है। धोनी ने 30 जुलाई से सेना के साथ ड्यूटी संभाली थी और वह 15 अगस्त तक ड्यूटी में रहेंगे। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, धोनी 15 अगस्त को लेह-लद्दाख जायेंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे। बता दें कि धोनी क्रिकेट से 2 महीने छुट्टी लेकर कश्मीर में जवानों के साथ ट्रेनिंग के लिए आये है।

इस बीच धोनी के कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आयी है। अलग-अलग तस्वीरों में धोनी लोगों का दिल जीत रहे है। बूट पोलिश की तस्वीर में लोगों ने धोनी की जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद धोनी का वॉलीबॉल और एक गाने का वीडियो सामने आया था। बता दें कि सेना में धोनी की पोस्ट भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की है।

धोनी विक्टर फोर्स के साथ जुड़े हैं। ये यूनिट कश्‍मीर के सबसे ज्‍यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है। बता दें धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। साथ ही धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।

You might also like
Leave a comment