मिठाई के डब्बे में मिले 10 लाख रुपए महिला ने वापस किये

November 20, 2020

नई दिल्ली, 20 नवंबर – मिठाई के डब्बे में मिले 10 लाख रुपए वापस करके सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पूर्वी दिल्ली की मनपा महिला सफाई कर्मचारी का सत्कार महापौर निर्मला जैन के हाथों किया गया।

कांतिनगर प्रभाग की रोशनी नाम की कर्मचारी ने एक सीनियर नागरिक को मिठाई का डब्बा के बजाय पैसे से भरा थैली मिली। जब महिला घर आकर थैली खोली तो उसमे 10 लाख रुपए थे। इस महिला कर्मचारी ने तुरंत सफाई अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों नगरसेवक कांचन माहेश्वरी के कार्यालय गए। वहां पर सीनियर सिटिज़न को बुलाकर उनके 10 लाख रुपए वापस कर दिए गए ।