बाज नहीं आता बाजवा…एलओसी पर दी गीदड़भभकी, कहा- कश्मीरियों का करेंगे समर्थन

0

इस्लामाबाद. ऑनलाइन टीम – पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक एलओसी का दौरा किया। सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के लिए यह मुश्किल समय है, क्योंकि कई चुनौतियां एक साथ सामने आ गई हैं। कुछ बाहरी ताकते हैं, जो पाकिस्तान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। ऐसे में सेना की दोहरी जिम्मेदारी हो गई है। उसे सरहदों की हिफाजत करने के साथ ही देश के अंदरुनी हालातों पर भी नजर रखनी है।

हर मुश्किल के लिए रहें तैयार : पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष ने सबसे पहले खुरैटा सेक्टर में पहुंचकर हालातों की जानकारी ली। सैनिकों से मुलाकात की। कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन करना जारी रखेगा। बाजवा का यह दौरा पहले से तय नहीं था और मीडिया तक को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

एलओसी पर जारी है तनाव : पाकिस्तान ने शनिवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने हाल के दिनों में गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

You might also like
Leave a comment