पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

0

कराची : समाचार ऑनलाइन – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को कोरोना हो गया है। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी अफरीदी ने खुद ट्वीट कर दी। 40 वर्षीय अफरीदी ने लिखा कि ‘मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं, मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं COVID-19 पॉजिटिव हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की आवश्यकता है, इंशाअल्लाह।’

अफरीदी ने हाल ही में भारत के खिलाफ बयानबाजी की थी। वह कुछ समय से लोगों की मदद के लिए अपने चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ काम में व्यस्त थे। जानकारी के मुताबिक, मई में अफरीदी ने कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का बैट 20 हजार डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था। आईसीसी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने 20,000 डॉलर में अपनी चैरिटी फाउंडेशन की ओर से बल्ला खरीदकर नेक काम में शामिल होने का फैसला किया है।

You might also like
Leave a comment