परिणीति चोपड़ा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, रणबीर कपूर संग आएगी नजर

March 31, 2021

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हालही में वह फिल्म साइना में नजर आई थी। फिल्म में परी के साथ अभिनेता मानव कौल भी नजर आये थे। यह एक बायोपिक था। फिल्म में परी ने भारत की जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का किरदार में नजर आई। उससे पहले वह नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आई।

इस बीच परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल परिणीति चोपड़ा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। फिल्म वह रणबीर कपूर के ओपोजिट नजर आएगी। इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की घोषणा भी की गई थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर होंगे। इस फिल्म की स्टार कास्ट की जानकारी तो पहले ही सामने आ गई थी, लेकिन इसमें किसका क्या किरदार होगा, इस बारे में कुछ नहीं पता चला था। हालांकि अब इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया है।

बताया जा रहा है कि ‘एनिमल’ में परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाएंगी वहीं अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो चर्चा है कि यह एक ऐसी गैंगस्टर ड्रामा कहानी होगी, जो अब तक बाॅलिवुड में नहीं बनी है। फिल्म उलझे रिश्तों की परेशानियाें पर बेस होगी और एक ऐसा वक्त आएगा जब वह लीड ऐक्टर को एनिमल यानी जानवर जैसा व्यवहार करने पर मजबूर कर देगा।