बिहार में आंशिक बदली, हल्की बारिश के आसार

0

पटना : पोलिसनामा ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी आंशिक बादल छाए हुए हैं और वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी है। इस बीच कभी तेज धूप निकल रही है ते कभी बादल छा रहे हैं। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

राज्य के अन्य शहरों, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 27़3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

You might also like
Leave a comment