मोहब्बत से दूर रहते हैं इन 6 राशियों के लोग, क्योंकि आसान नहीं होता इन्हें समझना और समझाना, जानें क्यों

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन  – प्यार वो नही जो कह कर दिखाया जाए, प्यार वो है जो छुप कर निभाया जाए। सच तो यह है कि प्यार वो आस्मां है, जिसे कभी दबाया ना जाए और प्यार वो ज़मीन है, जिसे कभी गिराया ना जाए, मगर इसे समझने में भूल हो जाती है, अक्सर भूल हो जाती है। इसलिए प्यार के मामले में सबकी अलग-अलग राय है। कुछ लोग प्यार के नाम पर सवालों की बौछार कर देते हैं और पार्टनर को हमेशा शक की निगाहों से देखते हैं। ऐसे लोग प्यार तो करते हैं पर प्यार पर भरोसा नहीं कर पाते।

तो, आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए प्यार करना एक मुश्किल काम की तरह है –

मेष : मेष राशि के लोगों में धैर्य की कमी होती है। रिश्तों में चीजें अगर इनके हिसाब से ना हो तो ये लोग अपने पार्टनर को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। इसलिए इन्हें प्यार करना दूसरे व्यक्ति के लिए भी उतना ही मुश्किल होता है।
वृश्चिक : इस राशि के लोग जब तक अपनी पसंद के बारे में सुनिश्चित नहीं हो जाते, न तो साथी से कोई वादा करते हैं और न ही भरोसा करते हैं। कई बार इनके पार्टनर को भी समझ में नहीं आता कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है।
धनु : धनु राशि के लोग बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। इन्हें साथ रखने के लिए पार्टनर को काफी जतन करने पड़ते हैं, इसके बावजूद अगर इस राशि के लोग रिश्ते से बाहर निकलने का मन बना लें तो फिर इन्हें कोई नहीं रोक सकता।
तुला : तुला राशि के लोग किसी बात को लेकर बहुत दिनों तक चिंता में डूबे रहते हैं और खुद को यातना देते हैं कि कहीं उन्होंने गलत फैसला तो नहीं ले लिया। इन राशि के लोगों के लिए प्यार में पड़ना मुश्किल होता है।
कुंभ : कुंभ राशि के लोग बहुत काल्पनिक होते हैं और वास्तविक दुनिया में इसे ढूंढने की कोशिश करते हैं। ये लोग आलोचना को सकारात्मक रूप से नहीं लेते हैं। इसी कारण टोके जाने पर ये लोग साथी से दूरी बनाना शुरू कर देते हैं।
मीन राशि : इस राशि के लोग रचनात्मक और कल्पनाशील होते हैं और ये दुनिया अपने अनूठे तरीके से देखते हैं। इस राशि के पार्टनर को खुश करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि रिश्तों को लेकर ये कल्पना की उड़ान भरते रहते हैं।

You might also like
Leave a comment