Photos : प्रियंका ही नहीं,अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को ही डेट करना पसंद है निक जोनस को, ‘यह’ है सुबूत !

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का जन्मदिन है। निक आज अपना 27वां बर्थडे मना रहे हैं। निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 शादी कर लिए थे। निक के बर्थडे पर आज हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस अपने से उम्र में बड़ी कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। निक जोनस ने साल 2013 में एक चैट शो में खुलासा किया था कि अभी तक उन्होंने सबसे बड़ी लड़की यानि की 55 साल की महिला को डेट कर चुके है।

इस दौरान निक ने ये भी कहा था कि ‘वह अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं को इसलिए डेट करते हैं, क्योंकि वो जानती हैं कि मुझे क्या चाहिए।’ निक 55 साल की एक्ट्रेस डेमी मूर्स के डेट कर चुके हैं। दोनों की मुलाकात डेमी की बेटी रुमर मिल्स के जरिए हुई थी। इसके अलावा निक अपने से सात साल बड़ी ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस डेल्टा गुडरेम (33 साल) और 13 साल बड़ी केट हड्सन (38 साल) को भी डेट कर चुके हैं।

जो भी वह निक अब प्रियंका के पति है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई देते है। एक मैग्जीन के मुताबिक, निक ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका को देखा था। इसके बाद उन्होंने उनके को-एक्टर  ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत है। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में प्रियंका को सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा कि, “हमारे कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।”

45 सेकंड बाद प्रियंका ने कहा था हां –
प्रियंका ने बताया कि पहली डेट पर वे लॉस एंजेलिस गए थे और वहां निक ने उनसे कहा था कि मुझे तुम जैसी हो वैसी पसंद हो मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है।तीसरी डेट में निक ने प्रियंका को ग्रीस में घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था। प्रियंका ने 45 सेकंड खामोश रहने के बाद हां कह दिया था।

You might also like
Leave a comment