Photos: जापान में पति आनंद आहूजा को KISS करते नज़र आयी सोनम कपूर

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – एक्‍ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों जापान में पति आनंद आहूजा संग जापान में छुट्टियां मना रही हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्‍वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नज़र आ रहे है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इन तस्वीरों में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ मस्‍ती करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि सोनम कपूर जापान के क्योटो शहर में छुट्ट‍ियां बिताने के लिये पहुंची हैं। वेकेशन के दौरान सोनम कपूर ने अपने लुक का खास ख्‍याल रखा है। अपने कंफर्ट को देखते हुए उन्‍होंने ट्रेंडी और ओवरसाइज आउटफिट्स का चुनाव किया है। सोनम कपूर आखिरी बार एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। फिल्म में सोनम के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड भूमिका में थे।

इन तस्वीरों में सोनम अपने पति को किस करते हुए नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहने वाली सोनम कपूर के ढेर सारे फॉलोवर्स हैं, जो इन तस्‍वीरों को वायरल कर रहे हैं। बात करें फिल्मों की तो सोनम की अपकमिंग फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

You might also like
Leave a comment