संगीन मामलों में फरार बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा

0
पिंपरी :  पोलीसनामा ऑनलाईन – मकोका, डकैती, डकैती की तैयारी हत्या के प्रयास जैसे संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच के फिरौती व डकैती विरोधी दस्ते ने पिंपले गुरव इलाके से धरदबोचा। पुलिस रिकॉर्ड पर शातिर बदमाश के तौर पर दर्ज इस बदमाश का नाम बंदर ऊर्फ दीपक राजू सावंत (22, निवासी गांधीनगर झोपडपट्टी, पिंपले गुरव, पुणे) है।
फिरौती व डकैती विरोधी दस्ते के कर्मचारी निशांत नाईक को मुखबिर से जानकारी मिली कि तलेगांव पुलिस थाने में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंधात्मक कानून) के मामले में फरार चल रहे सावंत के पिंपले गुरव स्थित सृष्टि चौक में आने की खबर मिली थी। इसके अनुसार पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धरदबोचा। सावंत के खिलाफ तलेगांव पुलिस थाने में एक, हिंजवड़ी पुलिस थाने में दो और सांगवी पुलिस थाने में एक कुल चार आपराधिक मामले दर्ज है। इस कारवाई को फिरौती व डकैती विरोधी दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर अस्पत, उपनिरीक्षक विठ्ठल बढ़े, कर्मचारी अशोक दुधवणे, गणेश हजारे, उमेश पुलगम, निशांत कालेे, विक्रांत गायकवाड, किरण खेडकर, नितीन खेसे, सुधीर डोलस के समावेेेेशवाली टीम ने अंजाम दिया।
You might also like
Leave a comment