एसटी कर्मचारियों को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़; मुंबई में सेवा देने वाले कर्मचारियों को निरकृष्ट दर्जे का भोजन, वीडियो वायरल

Ganpati Festival | State government's big announcement for the travelers going to Ganpati Bappa Morya, Konkan
October 31, 2020

मुंबई, 31 अक्टूबर – मुंबई में लोकल अभी तक सभी के लिए शुरू नहीं हुआ है। इसलिए बेस्ट पर भारी दबाव है। ऐसे समय में बेस्ट की मदद के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से एसटी के विभागों से एसटी बसेस और उन उन क्षेत्रों के एसटी के कुछ कर्मचारियों को फ़िलहाल मुंबई में सेवा देने के लिए बुलाया गया है।

मुंबई आये इन कर्मचारियों के रहने, खाने की उत्तम व्यवस्था करने का दावा एसटी प्रशासन पिछले कई दिनों से कर रहा है। इसके बावजूद एसटी कर्मचारियों को खुले में सोना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले यह सच्चाई सामने आई थी। अब इन कर्मचारियों को निरकृष्ट दर्जे का खाना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मुंबई के कुर्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दो दिनों पहले यह वीडियो आया था। कर्मचारियों को खाने में दिया गया चावल सही नहीं है। यह बात वीडियो में वहां मौजूद कर्मचारी बता रहे है। यह चावल सड़ गया है और उसमे से बदबू आ रही है। कर्मचारियों ने कहा कि यह खाना खाकर हम बीमार पड़ रहे है। कर्मचारियों ने इसे लेकर तीव्र नाराजगी जताई है। ऐसे में साफ है कि एसटी प्रशासन अपने कर्मचारियों के हेल्थ को लेकर कितना फिक्रमंद है।