Poster : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज  

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर तैयार है। प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगे। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। ‘द स्काई इज पिंक’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।

फिल्म के पोस्टर को खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है। दरअसल फिल्म का ट्रेलर कल यानि की 10 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जायेगा। वहीं फिल्म की रिलीजिंग डेट 11 अक्टूबर का रखा गया है। जो पोस्टर में साफ़-साफ़ नज़र भी आ रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर पर प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, वहीं जायरा वसीम  और रोहित सराफ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म की कहानी 13 साल की लड़की आएशा चौधरी पर आधारित है, जो एक बिमारी से ग्रसित होती है। ऐसे परिस्थिति में उसके परिवार ने कैसे संभाला ये सब कुछ फिल्म में देखने को मिलेगा। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जायरा वसीम की मां की भूमिका में नजर आने वाली है।

 

You might also like
Leave a comment