पोल्ट्री व्यवसायी महिला के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी

0

पिंपरी। पुलिसनामा ऑनलाइन – मुर्गी के बच्चों को खाद्य व दवाओं की आपूर्ति कर उनके बढ़ने के बाद खरीदने का झांसा देकर एक पोल्ट्री व्यवसायी महिला के साथ 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का शिकार बनी सोनल रवींद्र थिटे (29, निवासी रामदास नगर, चिखली, पुणे) नामक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पिंपरी चिंचवड़ की चिखली पुलिस ने मृगेश जयवंत कदम निवासी वडगांव शेरी, पुणे और सुधीर सुभाष कापरे निवासी धनकवडी, पुणे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थिटे की खेतीबाड़ी और पोल्ट्री का कारोबार है। दोनों आरोपियों ने उन्हें खुद को गब्बर एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व पार्टनर बताया था। उन्होंने उनके पोल्ट्री के लिए पांच हजार मुर्गी के पिल्लों की आपूर्ति करने और उनके लिए जरूरी खाद्य व दवाओं की आपूर्ति कर उन पिल्लों के 80 से 100 दिनों तक बढ़ने के बाद उनसे खरीदने का झांसा दिया। इस प्रकार का अनुबन्ध भी दोनों पक्षों के बीच किया गया। इसके लिए थिटे से 15 लाख रुपए लिए गए। इसके बदले में उन्हें सिर्फ 12 लाख रुपए का चेक दिया वह भी बैरंग लौट आया। खुद को ठगा पाकर थिटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चिखली पुलिस छानबीन में जुटी है।

You might also like
Leave a comment