मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लोग एक परफेक्ट कपल के रूप में देखते है। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते है यह किसी से छुपा हुआ नहीं। प्रियंका-निक ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के फैंस उनके माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे है।

कई बार प्रियंका की प्रेग्नेंसी के अफवाए भी आये लेकिन इन सभी अफवाओं को प्रियंका कि मां मधु चोपड़ा ने झूठा बताया था। हालांकि इन बातों पर प्रियंका ने कभी रियेक्ट नहीं किया। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपने मां बनने पर रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फैमिली प्लानिंग पर बोला- मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं और ये भगवान की इच्छा के अनुसार होगा।

https://www.instagram.com/p/Bt4RHgSn63t/?utm_source=ig_web_copy_linkसिर्फ प्रियंका ही नहीं इससे पहले हुए एक चाट शो में निक ने भी जल्द ही पिता बनने की इच्छा जताई थी। प्रियंका के इस बयान से अब फैंस जल्द ही खुश खबरी सुनने की उम्मीद कर रहे है।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने मेट गाला लुक से काफी ट्रोल हुई। प्रियंका मेट गाला में निक के साथ पहुंची थी। प्रियंका का मेट गाला का यह उनके फैंस को पसंद नहीं आया। जिसके वजह से प्रियंका को काफी ट्रोल किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *