Proud Moment : API सुभाष पुजारी बने ‘महाराष्ट्र मास्टर श्री’

0

पनवेल : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से खारघर में आयोजित मास्टर महाराष्ट्र श्री 2021 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हाइवे पुलिस के सहायक निरीक्षक, सुभाष पुजारी ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस प्रदर्शन के बाद पुजारी का चयन 20 और 21 मार्च को पंजाब में होने वाली मास्टर भारत श्री 2021 प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह प्रतियोगिता शनिवार (13) को खारघर में आयोजित की गई थी। सुभाष पुजारी शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले राज्य के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं। अपनी नौकरी के वावजूद  दिन में कम से कम 5 घंटे व्यायाम करने वाले पुजारी ऐसे अधिकारी बन गए हैं जो सही मायने में युवाओं को प्रेरित करते हैं। इसके लिए पुलिस महासंचालक हेमंत नगराले, अप्पर पुलिस महासंचालक डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, विनय कारगांवकर, डॉ. दिगंबर प्रधान, पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड ,शत्रुघ्न माळी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

पुजारी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर सुनीत जाधव के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। इस सफलता के बाद पुजारी ने कहा कि उन्हें डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, चेतन पठारे और वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन से विशेष सहयोग मिला।

You might also like
Leave a comment