पुणे औद्योगिक क्षेत्र में कोरोना की एंट्री, श्रमिकों की मौत के बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। यहां रांजणगाव व चाकण में औद्योगिक कॉलोनी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कोरोना के कारण रांजणगाव औद्योगिक क्षेत्र के एक श्रमिक की मृत्यु हो गई है। रांजणगाव औद्योगिक क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी में काम के लिए श्रमिक पुणे के हडपसर इलाके से आ रहा था। लेकिन इन श्रमिकों की अचानक मृत्यु हो गई।
मौत के बाद मृतक का टेस्ट किया गया तो पता चला वह कोरोना पॉजिटिव था। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद रांजणगाव औद्योगिक क्षेत्र में खलबली मच गयी है। आदमी के संपर्क में आने वाले अन्य 50 श्रमिकों को अब क्वॉरंटाईन कर दिया गया है। दूसरी ओर चाकण औद्योगिक कॉलोनी के खराबवाडी में एक प्रसिद्ध और बड़ी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनका इलाज पिंपरी चिंचवड़ के एक अस्पताल में चल रहा है। वह पिंपरी चिंचवड के काळेवाडी से चाकण औद्योगिक कॉलोनी में काम करने आता है। उनके संपर्क में आये सभी लोगों को प्रशासन ने क्वॉरंटाईन कर दिया है।