Pune Crime | पति की मौत के बाद भी उनके जिंदा होने का सर्टिफिकेट पेश कर पेंशन उठाने वाली पत्नी पर; चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Crime | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कॉलेज ऑफ अॅग्रीकल्चर बैंकिंग से रिटायर कर्मचारी की मौत होने के बावजूद उनके जिंदा होने का सर्टिफिकेट पेश कर पेंशन लेने वाली पत्नी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि पति के निधन के डेढ़ साल बाद यह मामला सामने आया है। (Pune Crime)
इस मामले में राजी पदमनाभन (नि. वडाला, मुंबई ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, कॉलेज ऑफ अॅग्रीकल्चर बँकिंग की सहायक महाव्यवस्थापक अंजलि कार्येकर ने चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के. पी पदमनाभन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कर्मचारी थे।
उनके रिटायर होने के बाद पेंशन मिल रहा था। लेकिन उनका 14 जून 2018 में निधन हो गया।
उसके बावजूद उनकी पत्नी राजी पदमनाभन ने बैंक में के. पी पदमनाभन के जिंदा होने का
सर्टिफिकेट पेश किया। इस वजह से बैंक से उन्हें पेंशन मिल रहा था। इस
बीच 21 दिसंबर 2020 में राजी पदमनाभन का निधन हो गया।
इसके बावजूद जनवरी 2021 तक पेंशन जारी था।
इसके बाद यह मामला सामने आया। इस पेंशन का लाभ आखिर कौन उठा रहा था,
आखिर ठगी किसने की इसकी जांच पुलिस इंस्पेक्टर अंकुश चिंतामण कर रहे है।
- Pune Crime | फर्जी रिसिप्ट बुक तैयार कर सोसायटी के नाम पर जमा किया चंदा;
युवक के खिलाफ वारजे पुलिस स्टेशन में FIR - Pune Crime | 1 करोड़ की ठगी मामले में पुणे के फेमस वकील पर केस दर्ज
- Mid Day Meeal | अभिनेता रणवीर शोरी लग रहे है खलनायक निर्माता अनिल सिंह की आगामी फिल्म मिड डे मील में – किया ऑफिसियल पोस्टर रिलीज़
- Pune Crime | भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले इंटर स्टेट गिरोह को सिंहगढ़ रोड पुलिस ने पकड़ा, 15 लाख का 84 महंगा मोबाइल जब्त