Pune Crime News | पुणे के कोरेगांव पार्क में शादी का झांसा देकर 31 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार ; कोंढवा में FIR दर्ज

पुणे न्यूज़ (Pune Hindi News) : पुलिसनामा ऑनलाइन (policenama online hindi) – शादी का लालच देकर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म (Pune Crime News) करने के मामले में कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में संजय मोहिते (उम्र 42, नि – विश्रांतवाड़ी ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।Pune Crime News | rape case register in knodhwa police station
Join our WhatsApp Group, Telegram for every update
इस मामले में 31 वर्षीय महिला ने कोढ़वा पुलिस स्टेशन (knodhwa police statio) में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना मई 2019 से कोरेगांव पार्क (Koregaon Park) के वसंत लता सोसायटी में घट रही थी।
संजय मोहिते ने शिकायतकर्ता महिला को शादी करने का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाया। वह बार बार शादी करने का आश्वासन देता था। डेढ़ वर्ष से संजय मोहिते (Sanjay Mohite) से शादी की बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपी महिला को झूठे आश्वासन देता रहा।
इस बीच मार्च 2021 से उनके बीच फेसबुक, व्हाट्सअप पर संपर्क होना कम हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला आरोपी के कोरेगांव फ्लैट में गई। वहां एक महिला थी। आरोपी से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि वह उसकी दोस्त है। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
इसके बाद महिला को समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी। कोढ़वा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर स्वराज पाटिल मामले की जांच कर रहे है।
Web Title : Pune Crime News | rape case register in knodhwa police station
Join our WhatsApp Group, Telegram for every update