Pune Crime | शॉकिंग! पड़ोसी ने ही किया 15 वर्षीय लड़की का रेप; सिंहगड रोड पुलिस थाने के नर्हे इलाके की घटना

0

पुणे : Pune Crime | ताडीवाला रोड (Tadiwala Road) में 11 वर्षीय लड़की के साथ पिता, भाई, चचेरे मामा ने ही बलात्कार (Rape) किया था। इसका खुलासा हाल ही में हुआ था, ऐसे में अब नर्हे की एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ पास में रहनेवाले व्यक्ति ने बलात्कार किया (Pune Crime) है।

 

 

इस मामले में सिंहगड रोड पुलिस (Sinhgad Road Police) ने एक 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

 

 

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नर्हे इलाके में एक 15 वर्षीय लड़की माता-पिता के साथ रहती है।

नौवीं में पढ़नेवाली इस लड़की को पिता ने ऑनलाइन क्लास (Online Class) के लिए मोबाइल दिया था।

आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। वो लड़की उसे काका बोलती है। आरोपी ने उसे मोबाइल पर संपर्क किया। उसने लड़की का विश्वास जीता।

 

 

उसके माता-पिता बाहर जाते तो आरोपी जबरदस्ती उसके घर में जाता। सितंबर 2021 में उसने

जबरन लड़की का यौन शोषण किया (Pune Crime)। उसए फोन कर कहा कि इसके बारे में किसी को न बताए,

नहीं तो उसके माता-पिता और भाई को मार डालेगा, ऐसी धमकी दे रहा था। इस आरोपी से परेशान

होकर लड़की ने दो दिन पहले  पूरी घटना अपने माता-पिता को बता दिया।

 

पीड़िता (Victim) द्वारा पूरी घटना के बारे में बताने के बाद उसके पिता को मानसिक आघात लगा।

वे काम पर नहीं गए। इसलिए इस बारे में जानने के लिए उनका मालिक घर आया।

उस समय मालिक को उसने पूरी बात बता दी। उन्होने लड़की के पिता को ढाढस बंधाया

और पुलिस के पास ले गए। सिंहगड रोड पुलिस ने  तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक नितिन जाधव (Police Sub Inspector Nitin Jadhav) जांच कर रहे हैं।

 

 

Nashik Police | पुलिस चौकी में चल रही थी शराब की पार्टी! नशे में धुत पुलिस ने एक व्यक्ति को पीटा, मची खलबली

Pune Crime | डेढ हजार रुपये वापस न देने पर पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या; डेंगले पुल के नीचे नदी किनारे की घटना, शिवाजीनगर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

You might also like
Leave a comment