पुणे जिले में 16,723 मरीज हुए कोरोना मुक्त

0

पुणे। पुलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना संक्रमण के मामले में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुके पुणे जिले में रविवार तक संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हजार 47 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इसमें से अब तक 16 हजार 723 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। बीते 24 घँटे के भीतर जिले में 767 नए मरीज मिले हैं। वहीं 29 नई मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में अब तक 857 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल विविध अस्पतालों में 10 हजार 467 मरीजों का इलाज जारी है जिसमें से 463 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। आज जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का प्रमाण यानी रिकवरी रेट बढ़कर 59.62 फीसदी हो गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिला) में आज महामारी के 971 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले में 767 नए मरीज मिले हैं। संभाग में आज मिले मरीजों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार 857 हो गई है, हालांकि इसमें से 20 हजार 341 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं। जबकि 1225 मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल अस्पतालों में दाखिल 12 हजार 291 में से 617 मरीजों की तबियत गंभीर बताई गई है। पुणे के बाद आज भी सोलापुर में सर्वाधिक 101 मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 3102 हो गई है। इसमें से 289 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 1834 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 979 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सातारा जिले में आज नए 53 मिलने के बाद यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1304 हो गई है। इसमें से 784 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 465 मरीजों का इलाज चल रहा है। सांगली जिले में आज 13 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 463 हो गई है। इसमें से 262 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 12 की मौत हो चुकी है। यहां 189 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर जिले में आज 37 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 941 हो गया है। हालांकि इसमें से 738 इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 12 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 191 मरीजों का इलाज चल रहा है।

You might also like
Leave a comment