पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर कोरोना से 29 मौतें

एक दिन में 1569 नए मरीज मिले

0

पुणे । पुलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना संक्रमण के मामले में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुके पुणे जिले में महामारी का प्रकोप बरकरार है। बुधवार को एक दिन में 1569 नए मरीज मिले हैं, वहीं बीते 24 घँटे के भीतर 29 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में आज तक संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हजार 994 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इसमें से अब तक 19 हजार 319 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। वहीं अब तक 924 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल विविध अस्पतालों में 11 हजार 751 मरीजों का इलाज जारी है जिसमें से 450 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। आज जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का प्रमाण यानी रिकवरी रेट बढ़कर 60.38 फीसदी हो गया है। वहीं मृत्यु का प्रमाण घटकर 2.89 फीसदी रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिला) में आज महामारी के 1740 नए मरीज मिले हैं। संभाग में आज मिले मरीजों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 38 हजार 411 हो गई है, हालांकि इसमें से 23 हजार 88 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं। जबकि 1321 मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल अस्पतालों में दाखिल 14 हजार 2 में से 615 मरीजों की तबियत गंभीर बताई गई है। पुणे के बाद आज भी सोलापुर में सर्वाधिक 68 मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 3439 हो गई है। इसमें से 309 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 1871 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 1259 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सातारा जिले में आज नए 46 मिलने के बाद यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1418 हो गई है। इसमें से 859 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 499 मरीजों का इलाज चल रहा है। सांगली जिले में आज 12 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 532 हो गई है। इसमें से 277 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 13 की मौत हो चुकी है। यहां 242 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर जिले में आज 45 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1028 हो गया है। हालांकि इसमें से 762 इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 251 मरीजों का इलाज चल रहा है।

You might also like
Leave a comment