Pune : इंजीनियरिंग छात्र ने बनाई ‘Cool’ पीपीई किट, नहीं लगेगी गर्मी, अंदर से रखेगी ठंडा
पुणे : ऑनलाइन टीम – कोरोना काल में लोग हर संभव मदद कर रहे है। लाखों लोग आगे आकर मरीज, डॉक्टर्स और प्रशासन आदि की मदद कर रहा है। इस बीच पुणे के एक छात्र ने कोरोना काल में परेशानी को देखते हुए कूल पीपीई किट बनाई है। यह पीपीई किट बेहद अनोखा और अलग है। इसका फायदा सभी स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स उठा सकते हैं। यह खास डिवाइस पीपीई किट को अंदर से ठंडा रखती है।
Maharashtra | Nihaal Singh Adarsh, an engineering student from Pune, has developed 'Cov-Tech', a compact ventilation system for PPE kits
"It is hot & humid within PPE suit, this system creates a steady airflow. Takes surrounding air, filters & pushes it inside," he said (24.05) pic.twitter.com/ARveNj59Jv
— ANI (@ANI) May 24, 2021
यह पीपीई किट पुणे में रहने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट निहाल सिंह आदर्श ने डिजाइन किया है। इस डिवाइस को बनाने के लिए मई 2020 में मुंबई के केजे सोमैया इंजिनीरिंग कॉलेज ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस डिवाइस को बनाने में उनके टीचर्स ने उनकी मदद की। 19 वर्ष के निहाल सिंह आदर्श ने बताया कि ‘मैं कुछ नया करने की कोशिश कर रहा था। मैंने देखा कि कोविड मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स को पीपीई किट में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में मैंने इस डिवाइस को विकसित करने के बारे में सोचा। मेरे आइडिया को कॉलेज ने सेलेक्ट किया और परमिशन दी की मैं पुणे से मुंबई कॉलेज में लॉकडाउन के दौरान इस प्रोजक्ट पर काम कर सकूं।’ निहाल ने बताया कि कैसे पीपीई किट एक बार के इस्तेमाल के बाद फेक दिया जाता है जबकि इस डिवाइस का इस्तेमाल जितनी बार पीपीई किट बदला जाएगा उतनी बार किया जा सकता है।
#Healthcare Workers get 'cool' #PPE Kits
'Cov-Tech Ventilation System' is like sitting under the fan while you are inside the PPE
– Nihaal Singh Adarsh, a 19-year old
student innovator from #MumbaiRead how his mother's struggle inspired him 👉https://t.co/JfxoAiuahI pic.twitter.com/9Z6zulj0h4
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) May 23, 2021
कूल पीपीई की कीमत –
इस डिवाइस की कीमत लगभग साढ़े 4 हजार रुपये है और इसे बड़ी आसानी से पीपीई किट में फिट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह डिवाइस केवल 100 सेकंड के अंदर उपयोगकर्ता को ताजी हवा प्रदान करता है। कूलिंग पीपीई किट तैयार करने के बारे में निहाल ने कहा कि उन्होंने इसे केवल अपनी मां डॉ पूनम कौर आदर्श को राहत देने के लिए बनाया था, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं और आदर्श क्लिनिक, पुणे में कोविड -19 मरीजों का इलाज कर रही हैं। यह क्लिनिक वह खुद चलाती हैं। इस डिवाइस का नाम कोव-टेक (Cov-Tech) है। यह डिवाइस बनाने के लिए निहाल को भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग से 10 लाख रुपये की सहायती मिली है।