पुणे के गोल्डमैन सम्राट मोझे का निधन

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाईन – पुणे के प्रसिद्ध गोल्डमैन व व्यवसायी सम्राट मोझे का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद परिवार में दु:ख का माहौल है। सम्राट गोल्डमैन नाम से जाने जाते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सम्राट मोझे को मंगलवार दोपहर को पुणे के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इस दौरान उनका रक्तचाप कम था। जिसके बाद अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

येरवड़ा संगमवाड़ी में रहने वाले सम्राट मोझे कई वर्षों तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता रहे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायक रमेश वांजळे पुणे में पहले गोल्डमैन के रूप में जाने जाते थे। लेकिन, उनके मौत के बाद सम्राट मोझे ही गोल्डमैन के रूप में जाना जाने लगा।