Pune Pimpri Crime | रिक्शा चालक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार! वाकड़ परिसर की घटना

पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | शादी का झांसा देकर रिक्शा चालक ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया. नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर यह घटना सामने आई. इस मामले में रिक्शा चालक को वाकड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 1 दिसंबर 2021 से 12 सितंबर 2022 के बीच थेरगांव में हुई. (Pune Pimpri Crime)
इस मामले में पीड़ित लड़की की मां ने मंगलवार 15 सितंबर को वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विकास सतीश गायकवाड़ (32, थेरगांव) पर धारा 376, 376(2)(एन), 376 (3) लैंगिक अपराध से बालकों को सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. (Pune Pimpri Crime)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही परिसर में रहते है.
आरोपी रिक्शा चालक है और उसने पीड़ित लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
इससे लड़की आठ महीने की गर्भवती हो गई है. पुलिस सब इंस्पेक्टर जगताप मामले की जांच कर रहे है.
Web Title :- Pune Pimpri Crime | A minor girl was sexually assaulted by a rickshaw driver, an incident in Wakad area
Pune Minor Girl Rape Case | जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार, चाकन परिसर की घटना
Pune Crime | नकली सोना गिरवी रख कर अहमदनगर शहर सहकारी बैंक के गोल्ड वैल्युअर ने की ठगी
Rape In Pune | शॉकिंग ! बाप बना कुकर्मी ; अपनी ही बेटी का शारीरिक शोषण