Pune Pimpri Crime | बार चालक को जान से मारने की धमकी देकर हफ्ता मांगा, 4 गिरफ्तार

Pune Pimpri Crime | demanding extortion by threatening to kill the bar owner 4 people arrested

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | बार चालक को जान से मारने की धमकी देकर हफ्ता मांगने वाले चार लोगों को सांगवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 8 अगस्त को पिंपले गुरव के टिटोस रेस्टोरेंट एंड बार में मध्य रात्रि में हुई। इस मामले में विकास अनिल सेवानी (25, नि. पिंपरी) ने सांगवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। (Pune Pimpri Crime)

 

इस मामले में आशु उर्फ आसिफ हैदर हापशी  (-23 नि. हिंदवी चौक, कासारवाडी), अत्तु उर्फ फेजल इस्माइल शेख (-27 नि. रेल्वे गेट के पास, कासारवाडी), एग्नल उर्फ केविन जॉर्ज अ‍ॅन्थोनी (-29 रा. मोरया पार्क, पिंपले गुरव), सुमेरसिंग हरजितसिंग मान  ( 23, नि.  पिंपले गुरव) के खिलाफ धारा 384, 387, 452, 504, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। (Pune Pimpri Crime)

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की पिंपले गुरव के मेन स्ट्रीट बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर टिटोस रेस्टोरेंट एंड बार है।
8 अगस्त को आरोपियों ने बगैर किसी तरह का पास लिए जबरन बार में प्रवेश किया।
उन्होंने शिकायतकर्ता से गाली गलौज कर 30 हजार का हफ्ता मांगा।
आरोपी केविन अ‍ॅन्थोनी ने खुद के पास बंदूक होने की बात बताकर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की जांच सहायक पुलिस इंस्पेक्टर जाधव कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Pimpri Crime | demanding extortion by threatening to kill the bar owner 4 people arrested

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन के महिला सेल में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

 

IAS Shekhar Singh | पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्त राजेश पाटिल का ट्रांसफर, शेखर सिंह नए आयुक्त

 

Punit Balan Studios | कश्मीरी पंडित आज भी सुरक्षित है क्या? निर्माता पुनीत बालन स्टूडियो की नई फिल्म ‘द हिंदू बॉय’