Pune: अपराधी की अंतिम यात्रा के रैली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आक्रामक, 100 लोगों को लिया हिरासत में

0

पुणे: अपराधी के अंतिम यात्रा में टू व्हीलर रैली निकालने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आक्रामक होते हुए 100 लोगों को हिरासत में लेकर येरवडा जेल में रवानगी की है। साथ ही 50 से अधिक टू व्हीलर को जब्त किया है। पोलिसनामा ने अंतिम यात्रा का वीडियो सहित समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद शहर में खलबली मच गई थी।

सहकारनगर परिसर में रहने वाले अपराधी माधव वाघाटे (उम्र 27) की सख्त लॉकडाउन में बिबवेवाडी में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए हत्या करनेवाले 4 आरोपियो को पकड़ लिया है।

वाघाटे पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी था। वही एक गैंग का सदस्य भी था। उसकी हत्या होने के बाद उसके चाहनेवाले ने इस परिसर में भीड़ किया और उसके अंतिम संस्कार में बाइक रैली निकाली। इस रैली में लगभग डेढ़ सौ टू व्हीलर और 200 युवक शामिल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया था। इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद पुणे पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। इतने सख्त लॉकडाउन मएन एक अपराधी की हत्या हो जाती है। आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है। अंतिम यात्रा में नियमो को ताक पर रख कर युवको ने बाइक रैली निकाली। यह सब कुछ सामने आने के बाद पुलिस आक्रामक हो गई और युवको को पकड़ना शुरू किया। रात और दिन में कुल मिलाकर 96 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 50 से अधिक टू व्हीलर को जब्त किया है। अब बाकी के बचे हुए युवको को पकड़ने का काम शुरू है। इन सबको येरवडा जेल में भेजा गया है।

You might also like
Leave a comment