Pune : लोहगांव परिसर में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप

0

पुणे : एक महिला के सिर में पत्थर से वार कर उसकी हत्या करने की घटना सामने आई है। यह घटना लोहगांव की है। उसकी पहचान न हो पाए इसके लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया।

लोहगाव परिसर स्थित कुबेर पार्क के सामने डी. वाय पाटिल कॉलेज रोड पर एक शव होने की जानकारी विमानतल पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला। इस महिला ने मोरपंखी रंग का गाउन पहना हुआ है। उसकी हाईट 5 फुट है। उसके बाएं हाथ के अंगूठे के पास SA गुदा हुआ है। किसी ने उसके सिर पर बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसकी पहचान न हो इसलिए उसके चेहरे को छिन्न-भिन्न कर दिया गया है। इस घटना को एक दिन हो गया है फिर भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। विमानतल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

You might also like
Leave a comment