पुणे : 25 वर्षीय मेकैनिकल इंजीनियर पत्नी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर 27 वर्षीय आईटी इंजीनियर पति के गुप्तांग का नस काटने की साजिश की, आगे हुआ ऐसा कुछ

पुणे , 27 अक्टूबर – प्रेमी से शादी नहीं कर पाने के बाद उसकी किसी दूसरे लड़के से शादी हो गई और वह पहले प्रेम को भूल गई । लेकिन कुछ महीने बाद उसे पहले प्रेमी की याद आई और फिर से दोनों में संपर्क हुआ। इसके बाद उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को नपुंसक बनाने का प्लान बनाया। शुक्र है कि पति को इसकी भनक लग गई और वह बच गया। पुणे के वारजे मालवाड़ी क्षेत्र से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
इस मामले में 25 वर्षीय महिला और उसके 22 वर्षीय प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 27 वर्षीय युवक ने वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों उच्च शिक्षित है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करते है। शिकायतकर्ता आईटी इंजीनियर है। जबकि उसकी पत्नी और प्रेमी मेकैनिकल इंजीनियर है।
कुछ महीने पहले शिकायतकर्ता की शादी हुई थी। पुरे रीति रिवाज से यह विवाह हुआ था। लेकिन पत्नी का पहले से आरोपी के साथ प्रेम था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई । परिवार में विरोध होने के कारण दोनों एक-दूसरे को भूल गये थे । इसके बाद शिकायतकर्ता के साथ लड़की की शादी हो गई। लेकिन विवाह के कुछ महीने के बाद दोनों दुर्घटना वस मिले और फिर से प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों ने शिकायतकर्ता के गुप्तांग का नस काटकर उसे नपुंसक बनाना तय किया। हाईक मैसेज पर चैट के जरिये इस प्लान पर चर्चा की गई थी । शुक्र है कि लड़की के पति ने यह मैसेज पढ़ लिया और उनकी कारस्तानी से पहले ही यह मामला सामने आ गया। इसके बाद शिकायतकर्ता सीधे पुलिस के पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।