Quarantine : अब 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद सरकार देगी ‘कंडोम’

पटना : समाचार ऑनलाइन  – लॉकडाउन के बीच बिहार सरकार ने एक दिलचस्प फैसला लिया है वो परिवार नियोजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने क लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है, बताया जा रहा है कि जो प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन में रह रहे है उन्हें अब 14 दिन की अवधी पूरी कर घर निकलने पर उन्हें कंडोम दिया जाएगा, जानकरी के अनुसार गोपालगंज स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह की पहल को शुरु की है, वही प्रवासी मजदूरों को परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और उन्हें समझाया जाएगा।

गोपालगंज के डीपीएम धीरज कुमार ने बताया कि 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरा कर चुके प्रवासियों के बीच परिवार नियोजन के लिए जरूरी अस्थाई साधनों का वितरण होगा। डोर टू डोर हेल्थ चेकअप के दौरान पोलियो के सुपरवाइजर 14 दिन की होम क्वारंटाइन की समयसीमा पूरी कर चुके प्रवासियों को विभाग की तरह से कंडोम उपलब्ध कराया जाएगा। कंडोम सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, डोर टू डोर हेल्थ चेकअप के दौरान पोलियो अभियान के सुपरवाइजर के माध्यम से प्रवासियों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण होगा।