राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी चूक, लेजर गन के निशान पर होने के सबूत मिले

0

अमेठी : पोलीसनामा ऑनलाईन – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी चूक की खबर सामने आई है। अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी लेजर गन के निशाने पर थे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी की तरफ से दी गई है। इस मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है।

राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास है। अमेठी में नामांकन पत्र भरने के बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे तभी लाल-हरे रंग की लेजर लाइट दिखी। राहुल गांधी के चेहरे पर यह लाइट दिखी। स्नायपर द्वारा राहुल गांधी को टारगेट करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी ने अपनी चिट्ठी में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने की बात कही है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉवर्ट वाड्रा भी थे। इस बात की जानकारी सामने आते ही कांग्रेस ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर इस घटना की जानकारी दी। इस पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का जिक्र किया गया है।

इस मामले में गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि उसे कोई अधिकृत शिकायत नहीं मिली है। लेकिन गृह मंत्रालय ने इस मामले में एसपीजी के डायरेक्टर को मामले की जांच का आदेश दिया है। एसपीजी का कहना है कि मैंने वीडियो क्लीप देखा है। राहुल गांधी के चेहरे पर हरे रंग की लाइट नजर आ रही है। कांग्रेस के फोटोग्राफर की लाइट है। इस संबंध में राहुल गांधी के स्टॉफ ने जानकारी दी हैं।

You might also like
Leave a comment