राहुल, प्रियंका ने दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाईन – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां अपने आवास पर अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की। पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, राहुल गांधी कथित तौर पर एक विदेश यात्रा से रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। सूत्र ने हालांकि, यह खुलासा करने से इंकार कर दिया कि वह कहां गए थे।

उनके दिल्ली पहुंचने पर, प्रियंका गांधी वाड्रा उनके घर पहुंचीं, जहां उन्होंने और राहुल गांधी ने बिश्नोई से मुलाकात की। बिश्नोई ने इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस हरियाणा में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए किसी गैर-जाट नेता को तलाश रही है, जहां उसे 10 में से एक भी सीट नहीं मिली।

पिछले दो सप्ताह से, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि वह हर मंगलवार और गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगी।

You might also like
Leave a comment