राहुल ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी

0

 नई दिल्ली, पुलिसनामा ऑनलाइन – चंद्रमा की सतह पर उतरते समय लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट जाने के कुछ मिनट बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरिक्ष एजेंसी को शानदार कार्य के लिए बधाई थी और कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।

राहुल ने ट्वीट किया, “इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।”

विक्रम को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में इसरो की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए राहुल ने कहा, “आपका का काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है।”

लैंडर विक्रम का इसरो से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से महज 2.1 किलोमीटर रह गया था।

You might also like
Leave a comment