Rape In Pune | 19 वर्षीय युवती से बलात्कार करने वाला सौतेले मामा गिरफ्तार

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Rape In Pune | घर में सो रही 19 वर्षीय युवती से जबरन शारीरिक सबंध बनाने वाले व घर के लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले सौतेले मामा को कोंढवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (Rape In Pune)
इस मामले में एक 19 वर्षीय युवती ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने 30 वर्षीय सौतेले मामा को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मार्च 2022 में हुई थी. (Rape In Pune)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिकायतकर्ता युवती का मामा है. शिकायतकर्ता जब घर में सो रही थी तभी उसके घर आकर सौतेले मामा ने उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया था. शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी को बताया तो घर के लोगों को जान से मार देगा. इस वजह से घबराई युवती ने अब तक शिकायत नहीं की थी.
इसके बाद वह उसे बार बार धमकाता था इसलिए तंग आकर उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी.
सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सुरवसे मामले की जांच कर रहे है.
Web Title :- Rape In Pune | Step uncle rape in pune 19 years old girl
Pune Crime | सीरम इंस्टीट्यूट के आदर पूनावाला के नाम पर 1 करोड़ की ठगी
Warina Hussain | अभिनेत्री वरना हुसैन हुई ट्रोलर्स का शिकार अपने गणपती दर्शन करने पर
Nashik ACB Trap | 3000 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में फंसा