विधायक निधि से बुद्धविहार का नवीनीकरण

0

पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाईन – विधायक महेश लांडगे की विधायक निधि से पिंपरी के नेहरुनगर स्थित बुद्धविहार का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस काम का भूमिपूजन सोमवार को भाजपा नगरसेवक विकास डोलस के हाथों किया गया। यहां पर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पुस्तकों का ग्रंथालय, ध्यान मंदिर एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

डोलस ने कहा कि, इस बुद्धविहार के जरिए आमजनों में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के विचार पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मनपा ‘क’ प्रभाग की स्वीकृत सदस्या वैशाली खाड्ये, सामाजिक कार्यकर्ता फारुक इनामदार, पूर्व नगरसेवक भगवान शिंदे, अमित परदेशी, अमित देशमुख, बुद्धविहार के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

यह बुद्धविहार 25 साल पहले स्थानीय लोगों ने बनाया है। तब से उसका नवीनीकरण नहीं किया गया। अब विधायक निधि से इसका नवीनीकरण किया जा रहा है। यहां पत्रे का शेड बनाकर स्लैब का निर्माण किया जाएगा। इसमें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तकों का ग्रंथालय, ध्यान मंदिर आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज की गई।

You might also like
Leave a comment