ऋषि कपूर 2 साल पहले ही चाहते थे अब शादी कर लें बेटा रणबीर, किया था ये ट्वीट

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू कपूर, रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को छोड़ गए। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। यहां तक कि सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच एक खबर सामने आ रही है।
Best friends!How about you both getting married now? High time! pic.twitter.com/DnWEmN8nI7
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2018
दरअसल ऋषि कपूर आज से दो साल पहले ही चाहते थे कि रणबीर शादी कर लें, सोशल मीडिया पर ऋषि ने इस बारे में अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी? यहां तक की ऋषि ने तो रणबीर के साथ उस शख्स की फोटो भी ट्वीट की थी। साल 2018 में ऋषि कपूर ने ट्विटर पर रणबीर की शादी को लेकर एक ट्वीट किया था, हालांकि वो ट्वीट सिर्फ मज़ाक था। दरअसल, ऋषि ने रणबीर के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, ‘बेस्ट फ्रेंड्स! अब वक्त आ गया है कि तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।’
बता दें कि रणबीर कपूर करीब दो साल से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों की शादी की खबरें कई बार सामने आईं, हालांकि हर बार वो खबरें अफवाह ही निकलीं। आलिया अब कपूर परिवार के काफी करीब आ गई हैं। जब लंदन में ऋषि कपूर का कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था, उस वक्त आलिया, रणबीर के साथ ऋषि कपूर से मिलने भी गई थीं।