अभिनेता अरबाज खान की गिरफ़्तारी की अफवाह ; गलत जानकारी फैलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

0

मुंबई, 17 अक्टूबर – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाकर अफवाह फैलाने वाले विभोर आनंद नाम के व्यक्ति को नई दिल्ली से साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खुद को वकील बता रहा है। इस जानकारी को पुख्ता किया जा रहा है।

विभोर ने ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के जरिये मुंबई पुलिस और नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें बदनाम करने का सिलसिला शुरू किया था। उनके खिलाफ अगस्त में एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। समन भेजकर उसे पूछताछ के लिए हाज़िर होने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने हाज़िर न होकर सुशांत और सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान मामले में आरोप लगाते हुए पुलिस और नेताओं को बदनाम करने का सिलसिला जारी रखा ।

उसने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे , अभिनेता अरबाज खान, सूरज पांचोली, सुशांत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया। तकनीकी सबूतों के आधार पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसे मुंबई लाया गया। मुंबई पुलिस को बदनाम करने के मामले में सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें उसकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। उसके पीछे आखिर किसका हाथ है. साइबर पुलिस ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। उसने कई फ़र्ज़ी अकाउंट का इस्तेमाल किया है।

अभिनेता अरबाज खान की गिरफ़्तारी की अफवाह
विभोर ने अरबाज खान को सुशांत, दिशा प्रकरण में सीबीआई दवारा गिरफ्तार करने की झूठी जानकारी यूट्यूब पर प्रसारित की थी। इसके खिलाफ अरबाज ने मुंबई कोर्ट में मानहानि का दावा किया है। इस प्रकरण में सितंबर के आखिर में हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभोर सहित अन्य प्रतिवादियों को सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया से आपत्तिजनक चीजें हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन इसके बावजूद बदनामी का सत्र जारी था ।

You might also like
Leave a comment