प्यार का दुखद अंत! प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

जालना : औरंबाद से हैदराबाद जाने वाली कांचनगुडा एक्स्प्रेस के सामने प्रेमी जोड़े ने कूद कर जान दे दी। यह घटना जालना तालुके के दरेगांव शिवार में सोमवार शाम को हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड से इन दोनो की पहचान हुई। मृतक का नाम शीतल शरद कान्हे (उम्र. 19, नि. पांगारखेडा, ता. अंबड), तुषार प्रेमानंद रगडे (उम्र 20, नि. चंदनझिरा) है।
चंदनझिरा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक यशवंत जाधव के साथ अधिकारी, कर्मचारी ने दोनो डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा। इन दोनो के आत्महत्या का कारण अभी किसी को नहीं पता है। देर रात तक चंदनझिरा पुलिस थाने में इस मामले को दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि प्रेम संबंध के कारण दोनो ने खुदकुशी की है।