BIG BOSS 13 से दबंग सलमान खान को निकालने की मांग, बड़े आरोप में फंसे सलमान

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट कर रहे है। बिग बॉस का सीजन 13 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे, बैड शेयरिंग हो या इस हफ्ते हुए ‘डबल इविक्शन।’ इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में चार नॉमिनेट हुए घरवालों में से दो घरवालों कोएना मित्रा और दलजीत कौर को घर से बेघर होना पड़ा। बिग बॉस के इस फैसले पर सभी घरवाले और साथ ही दर्शक भी हैरान रह गए।

इस पर अब शो के होस्ट सलमान खान पर बड़ा आरोप लगा है। एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान पर कोएना मित्रा के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने कोएना मित्रा को लेकर सलमान खान पर आरोप लगाते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सोफिया ने कहा कि सलमान खान इस शो पर सिर्फ बुली करने वाले लोगों को सपोर्ट करते हैं। कोएना को लोगों के कम वोटों की वजह से नहीं बल्कि मेकर्स ने जानबूझकर निकाला है। कोएना को मैं सपोर्ट करती हूं। सोफिया ने मांग की है कि सलमान खान को शो से हटा देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अगर मुझे या किसी भी महिला को शो की होस्ट बनाया जाएगा तो वो न्याय कर पाएंगी। आगे उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि बिग बॉस शो टेलिकास्ट नहीं होना चाहिए। लोगों को यह शो देखना बंद करना कर चाहिए क्योंकि यहां सच्चाई नहीं दिखाई जाती, केवल हिंसा दिखाई जाती है और लोगों को बुली किया जाता है।

फैंस को पसंद नहीं आई ये बात –
अभिनेत्री कोएना मित्रा पहले टास्क से ही लोगों की फेवरेट बन चुकी थीं। इस बार ‘वीकेंड का वॉर’ में दो कंटेस्टेंट अचानक घर से बेघर कर दिए गए। वहीं ये बात फैंस को भी पसंद नहीं आई। रविवार को कोएना मित्रा को सलमान ने जैसे ही एलिमिनेट करने का फैसला सुनाया, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा निकालने लगे। लोगों का कहना है कि सलमान बेवजह कंटेस्टेंट शहनाज को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि वीकेंड का वार में सलमान खान को देखकर लगता है कि वो अपना ही शो फॉलो नहीं करते हैं।

 

Visit –

You might also like
Leave a comment