भारत की जीत के बाद सलमान खान का ट्वीट हो रहा वायरल

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – कल का दिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रहा। भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 89 रन से हरा दिया। जिसके बाद पूरी पाकिस्तानी आवाम गुस्से से आग बगुला हो गए। वहीं भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन से दुनिया भर के लोग तारीफ कर रहे है। इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नज़र बनी हुई थी। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के कुछ ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। ऐसे में सभी सितारों ने जीत की बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अनिल कपूर और विवेक ओबरॉय सहित कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। सैफ अली खान और रणवीर सिंह ने मैनचेस्टर जाकर टीम इंडिया को चीयरअप किया था। सलमान खान ने मैच के मूड में फोटो डाली और साथ में लिखा है कि ‘टीम भारत को ‘भारत’ की तरफ से बधाई’।

अनिल कपूर ने लिखा है कि ‘आज सभी स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहे। मजेदार मैच और महान जीत थी। संडे बहुत बढ़िया बीता। टीम इंडिया को बधाई।’

विवेक ओबरॉय, ईशा गुप्ता और अदनान सामी ने भी भारत की जीत पर ट्वीट किए।

विवेक ओबरॉय –

ईशा गुप्ता –

You might also like
Leave a comment