मौज मस्ती के लिए वाहन चुरनेवालों पर शिकंजा

0
फिरौती विरोधी दस्ते की कामयाबी
पिंपरी : पोलिसनामा ऑनलाईन – मौज मस्ती के लिए वाहन चुरानेवाले तीन शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए उनसे पौने आठ लाख रुपए मूल्य के 12 दोपहिया और तीन पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच के फिरौती व डकैती विरोधी दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिंपरी, निगडी, सांगवी, चिखली पुलिस थानों में दर्ज वाहनचोरी के दस मामलों को उजागर करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रविण चंद्रकांत भंडारे (20, निवासी संग्राम नगर झोपडपट्टी, निगडी), अमोल उर्फ बाला अनंत जाधव (19, निवासी चिखली, पुणे), सागर उर्फ लाला चंद्रकांत गगराणी (29, निवासी साई चौक पिंपरी) शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त राजाराम पाटिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, पैट्रोलिंग के दौरान फिरौती व डकैती विरोधी दस्ते के कर्मचारी निशांत काले को प्रवीण भंडारे के निगड़ी स्थित अंकुश चौक में आने की खबर मिली थी। इसके अनुसार पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपने साथी अमोल जाधव के साथ मिलकर दो ऑटो रिक्शा और चार दोपहिया चुराने की बात स्वीकारी। इसके अनुसार अमोल को भी गिरफ्तार किया गया और दोनों से पांच लाख 25 हजार दोपहिया व तीन पहिया बरामद किया गया। उनसे चिखली, निगड़ी और सांगवी थाने में दर्ज चार मामले उजागर हुए हैं।
अन्य एक कार्रवाई में फिरौती विरोधी दस्ते के पुलिस उपनिरीक्षक विट्ठल बढ़े को सागर गगलानी नामक आरोपी के पिंपरी गाँव में चोरी की दोपहिया पर घुमनेबकी जानकारी मिली। इसके अनुसार पुलिस टीम ने सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पिंपरी परिसर से दो लाख 60 हजार रुपए के छह दोपहिया चुराने की वारदातें स्वीकारी है। उसके खिलाफ 2012 में एक मारपीट का मामला दर्ज है। वहीं भंडारे के खिलाफ तुलजापुर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज है। चुराए गए वाहनों को बेचकर ये आरोपी मौज मस्ती करते थे, ऐसा जांच में सामने आया है। इन दोनों कार्रवाइयों को फिरौती विरोधी सस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर अस्पत, सहायक निरीक्षक राहुल कुमार नाईक, उपनिरीक्षक विठ्ठल बढे, अनिकेत हिवरकर, पुरुषोत्तम चाटे, कर्मचारी गणेश हजारे, अजय भोसले, अशोक दुधावणे, महेश खांडे, निशांत काले, शैलेश सुर्वे, उमेश पुलगम, किरण काटकर, आशिष बोडके, नितीन लोखंडे, शरीफ मुलाणी, प्रवीण कांबले,  विक्रांत गायकवाड, सागर शेडगे, गणेश कोकणे, सुधीर डोलस की टीम ने अंजाम दिया।
You might also like
Leave a comment