वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण… 31 देशों से 32000 भारतीयों की होगी वतन वापसी

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे चरण में 16 से 22 मई तक 31 देशों से 32 हजार से अधिक भारतीयों को सरकार स्वदेश लाएगी। दूसरे चरण की शुरूआत शनिवार से हो गयी है। इस चरण में और 18 देश शामिल किये जाएंगे जिनमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, आस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, कनाडा, जापान, नाईजीरिया, कजाखस्तान, यूक्रेन,बेलारूस, जॉर्जिया, तजीकिस्तान और आर्मेनिया हैं। अब तक 1,88,646 भारतीयों ने पोर्टल पर वापसी के लिए पंजीकरण कराया गया है। सरकार की फंसे हुए लोगों को देश वापस लाने की नीति के तहत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थी और निर्वासन की आशंका झेल रहे ऐसे भारतीयों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके पास स्वदेश लौटने के बहुत ही जरूरी कारण हो।

विशेष विमान अमेरिका से रवाना : कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते अमेरिका में फंसे तीन सौ से अधिक भारतीय नागरिक विशेष विमान से भारत लौट रहे हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल हैं। अमेरिका से छठी और न्यू जर्सी शहर से दूसरी उड़ान से भारत वापस आ रहे यात्रियों को नयी दिल्ली और हैदराबाद ले जाया जाएगा। भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया ने अमेरिका और भारत के बीच नौ से 15 मई तक सात गैर-निर्धारित वाणज्यिक उड़ानें तय की थीं।

You might also like
Leave a comment