शर्मनाक ! उत्तर प्रदेश के कानपुर में रक्षा बंधन के दिन भाई ने बहन की अस्मत लूटी, लड़की ने आत्महत्या की 

0

कानपुर : पुलिसनामा ऑनलाइन – रक्षा बंधन के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्ते को तार-तार करने की घटना सामने आई है।  यहां एक 16 साल की चचेरी बहन से रेप करने की घटना घटी है और यह घटना रक्षा बंधन जैसे पवित्र दिन पर घटी. मिली जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन के दिन लड़की की मां अन्य परिजनों के साथ मायके गई थी. लड़की को अकेला देखकर चचेरे भाई ने उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद लड़की ने चाचा से इसकी शिकायत की 
बताया जाता है कि घटना के बाद लड़की इस बात की शिकायत चाचा के परिवार से की।  लेकिन चाचा के परिवार ने लड़की को ही दोषी बता दिया। रक्षा बंधन की रात लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आरोपी लड़का गिरफ्तार 
घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।  यह घटना कानपुर जिले की बिठूर में घटी है।
लकड़ी को साबुन लाने के बहाने बुलाया था 
मृत लड़की के मामा ने जानकरी दी कि आरोपी ने लड़की को साबुन लाने के बहाने बुलाया था।  जब लड़की बाथरूम में गई वही पर आरोपी ने उसका बलात्कार किया।  बताया जाता है कि घटना के वक़्त आरोप नशे में था।
अब तक लिखित शिकायत यह 
पुलिस की माने तो इस मामले में अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत से जुडी सच्चाई सामने आएगी।
You might also like
Leave a comment