शादी में मालदीव पहुंचीं श्रद्धा कपूर, शानदार डांस के लिए 1 घंटे में मिले 6 लाख….  

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी मौसी और वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा की फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की शादी में शरीक होने के लिए मालदीव पहुंची हैं। वहां हर रस्मों में भाग ले रही हैं। मौका मिलते ही तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह समंदर के किनारे डांस करती नजर आ रही हैं।  इस वीडियो को 1 घंटे में 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक दूसरे वीडियो में श्रद्धा कपूर अपनी फैमिली के साथ शादी की रस्में निभाती नजर आ रही हैं।  फैन्स भी वीडियो और फोटोज पर कमेंट करते हुए खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

बताते चलें कि प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी फरवरी की शुरुआत में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अब परिवार वालों और दोस्तों के लिए मालदीव में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी के वेडिंग फंक्शन में करीबी रिश्तेदार और अन्य नजदीकी लोगों को शामिल किया गया है।

(photo credit: instagram/@voompla)

श्रद्धा कपूर  बॉलीवुड में सबसे अधिक मेहनताने लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है। वह बहुत ही सरल स्वभाव की अभिनेत्री है, उनके सोशल मीडिया जैसे की फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर फोल्लोवर्स की संख्या बहुत अधिक है। इसका कारण है कि वे सुंदर होने के साथ साथ अभिनय करने में भी माहिर हैं।

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था। वह बचपन में टॉम बॉय की तरह रहती थी। श्रध्दा बचपन से ही फ़िल्मों में अभिनय करना चाहती थी, वो अपने माता पिता के पोशाक को पहन कर आईने के सामने अभिनय का प्रयास किया करती थी और संवाद को बोलने के साथ ही डांस भी किया करती थी।

हाल ही में श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों भाई-बहन का लुक इस दौरान काफी शानदार लग रहा था। दोनों का लुक देखने लायक था। एयरपोर्ट पर दोनों एक जैसी टी- शर्ट में नजर आए। ये टी-शर्ट प्रियांक और शाजा के लिए डिजाइन की गई थी। जिसपर लिखा था ‘वहां जहां शाजा ने प्रियांक से शादी की है’।

You might also like
Leave a comment