Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Trust Pune | मंत्री गिरीश महाजन, अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, अभिनेता राजपाल यादव के साथ कई दिग्गजों ने किए ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के बाप्पा के दर्शन

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Trust Pune | हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के बाप्पा का शुक्रवार को मंत्री गिरीश महाजन के साथ कई सेलिब्रिटियों ने दर्शन किया. इनमें प्रमुख रुप से अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, अभिनेता राजपाल यादव, अभिनेत्री पूजा सावंत शामिल थे. इस मौके पर ट्रस्ट के ट्रस्टी और उत्सव प्रमुख पुनीत दादा बालन के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.(Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Trust Pune)

दोपहर में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने बाप्पा के दर्शन किए. कुछ समय बाद अभिनेत्री पूजा सावंत ने गणपति के दर्शन किए. रात साढ़े 7 बजे सुप्रसिध्द अभिनेता राजपाल यादव श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के बाप्पा के दर्शन और आरती के लिए दाखिल हुए. महाआरती से पूर्व उन्होंने उत्सव प्रमुख पुनीत दादा बालन से दिल खोलकर बातचीत की. इसके बाद राजपाल यादव के हाथों श्री की महाआरती हुई. ट्रस्ट और उत्सव प्रमुख पुनीत दादा बालन की तरफ से मीनाक्षी शेषाद्री, पूजा सावंत और राजपाल यादव को सम्मानित किया गया. (Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Trust Pune)

रात पौने दस बजे मंत्री गिरीश महाजन बाप्पा के दर्शन के लिए आए. उन्हें बाप्पा का दर्शन करने के बाद पुनीत दादा बालन के हाथों सम्मानित किया गया. इससे पूर्व गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्रस्ट के गणपति के दर्शन किए थे और सभी विघ्न दूर करने के लिए श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के बाप्पा के समक्ष प्रार्थना की थी. आज भी कई सेलिब्रिटी, राजनीतिक क्षेत्र के कई मान्यवर और कई दिग्गज बाप्पा के दर्शन के लिए आने की जानकारी दी गई है.

Join our WhatsApp GroupTelegramfacebook page and Twitter for every update

Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Trust Pune |कश्मीर के डेढ़ दिन के बाप्पा को भावपूर्ण विदाई;
श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के साथ मान के गणपति मंडलों की पहल (Video)

Devendra Fadnavis Visit Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने
हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के लाडले बाप्पा का दर्शन किया, की आरती

You might also like
Leave a comment