बिहार के इस प्रथा पर बनी हैं सिद्धार्थ और परिणीति की ‘जबरिया जोड़ी’!

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी बिहार के बैकड्रॉप पर सेट किया गया है। जिसमें बिहार में प्रचलित पकड़वा विवाह जैसे मुद्दे को दिखाया गया है। हालांकि फिल्म में इसी विषय को एक एंटरटेनमेंट के हिसाब दिखाया गया है। पकड़वा विवाह बिहार की एक प्रथा जैसी रही है। जिसमें लड़के पर जबरन शादी थोप दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़वा विवाह का मतलब ऐसे विवाह से है जिसमें शादी योग्य लड़के का अपहरण करके उसकी जबरन शादी करवाई जाती है। 80 के दशक में उत्तर बिहार में विशेषकर बेगूसराय जिले में पकड़वा विवाह के मामले खूब सामने आए थे। इस विषय पर कुछ साल पहले एक फिल्म और भाग्यविधाता नाम का सीरियल भी बन चुका है।

बिहार में हर 7 से 8 गांव पर इसके लिए गिरोह चलते थे। हर साल शादी के सीजन में इनकी बहुत डिमांड रहती थी। इंटर की परीक्षा देते स्टूडेंट्स और नौकरी करने वाले लड़कों को शादी के सीजन में घर से न निकलने के लिए सलाह दी जाती थी। बिहार पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में 2526, 2015 में 3000, 2016 में 3070 और नवंबर 2017 तक 3405 शादी के लिए अपहरण हुए थे।

फ़िल्म की बात करें तो ‘जबरिया जोड़ी’ फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी, नीरज सूद समेत कई और कलाकार नजर आएंगे।

You might also like
Leave a comment