सिक्किम में 15 अगस्त के दिन दिखा शानदार नज़ारा, भारतीय जवानों के साथ चीनी सैनिकों ने मनाया जश्न 

0
नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाइन – स्वतंत्रता दिवस पर भारत को इजराइल और रूस समेत कई बड़े देशों ने बधाई संदेश दिया। वहीं सिक्किम में भारत-चीन सीमा से भी एक शानदार तस्वीर सामने आई है।
चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों के साथ जश्न मनाया 
यहां चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में आकर भारतीय सैनिकों के साथ जश्न मनाया। उन्होंने भारतीय सैनिकों के साथ  बैठक की और केक भी काटा। सिक्किम के नाथू ला पास के पास के इलाके में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने भरतीय जवानों के साथ  मिलकर जश्न मनाया। वही दूसरी तरफ चीन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में भारतीयों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति गीत भी गाये गए।
रूस ने दी बधाई 
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने भारत को 73वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।  पुतिन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा। सही मायनो में देश हर क्षेत्र में महान उपलब्धि हाशिल करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने अहम स्थान के लिए गर्वित है।  उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों को बधाई देते हुए कहा कि आपका देश आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में महान उपलब्धि पर गर्व करता है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी अहम स्थान प्राप्त है।  उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि  संयुक्त प्रयासों के माध्यम से हम सभी क्षेत्रों में एक दूसरे को सहयोग देकर मजबूत करेंगे।
नेतन्याहू ने दोस्त मोदी भारतीयों को बधाई दी
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, यह सच्ची दोस्ती है। 73वें स्वतंत्रता दिवस  के मौके मेरे दोस्त मोदी  व भारत के लोगों को शुभकामनाएं।
You might also like
Leave a comment